फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला से ठगी, इकरारनामा बताकर बिक्रीपत्र पर लगवाए अंगूठे

पति के इलाज के लिए उधार लिए रुपये चुकाने के दबाव में एक महिला के मकान का बैनामा करा लिया गया। आरोप है कि गृह ऋण चुकाने का भरोसा देकर इकरारनामा के बजाय बिक्रीपत्र पर अंगूठा लगवाया गया। बैंक खाते में जमा कराए 4.99 लाख रुपये में से 4.90 लाख रुपये निकाल लिए गए। एकता थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मलोक सिटी, बरौली अहीर निवासी ममता देवी ने अपर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उन्होंने बताया कि अगस्त 2017 में खरीदे 50 गज के मकान पर गृह ऋण चल रहा था। पति के इलाज के लिए उन्होंने वंदना शर्मा से करीब चार लाख रुपये उधार लिए। अगस्त 2026 में भावना शर्मा और प्रॉपर्टी डीलर सुरेश मलानी ने 17 लाख रुपये में मकान का सौदा करने का दबाव बनाया। 14 सितंबर को आरोपियों ने खाते में 4.99 लाख रुपये डालने के बाद हस्ताक्षर कराकर 4.90 लाख रुपये निकाल लिए। अगले दिन तहसील में इकरारनामा बताकर दस्तावेज पर अंगूठा लगवाया गया। उन्होंने वंदना शर्मा, भावना शर्मा, सुरेश मलानी, राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला और राहुल पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। 22 सितंबर को मकान खाली करने की धमकी मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें