फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर के पीछे संदिग्ध लोग देखकर की फायरिंग

Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 02:08 PM IST

फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम भड़कोल में बुधवार तड़के घर के पीछे संदिग्ध लोग दिखाई देने पर ग्रामीण ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर संदिग्ध लोग भाग गए। ग्राम भड़कोल निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता है। बुधवार तड़के 3:36 बजे उसने घर के पीछे कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। उसने आवाज लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हवाई फायरिंग करने पर संदिग्ध लोग भाग गए। घटना के बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने थाना पुलिस से परिवार की सुरक्षा को देखते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें