फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वनबंधु परिषद ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

आगरा में वनबंधु परिषद आगरा चैप्टर की ओर से मंगलवार को दयालबाग स्थित पोइया घाट रोड के खेलगांव में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने आपसी स्नेह, सौहार्द और उल्लास के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी के अंतर्गत आयोजित समारोह में चैप्टर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंघल और आगरा महिला समिति की अध्यक्ष सुमन जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बढ़ाने के साथ ही परिषद की सेवा गतिविधियों से नए लोगों को जोड़ना है। समारोह में तंबोला, डांडिया नृत्य और संगीत संध्या मुख्य आकर्षण रहे। अतिथियों ने चाट और दक्षिण भारतीय व्यंजनों का भी आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें