थाना मलपुरा क्षेत्र की पैराडाइज कॉलोनी,इटौरा से बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे दो छह वर्षीय बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली। दुर्गेश शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उनकी 6 वर्षीय भांजी स्नेहा और निष्ठा कहीं निकल गई है,परिजनों के अनुसार दोनों बच्चियां करीब चार घंटे से लापता थीं। सूचना मिलते ही ककुआ चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ तत्काल तलाश शुरू कर। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पास के गांव गढ़ी हरलाल पहुंच गई थीं।सूचना मिलने के करीब 20 मिनट के भीतर पुलिस टीम ने दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिवार में खुशियां वापस लौट आई।बच्चियों की बरामदगी में उपनिरीक्षक अनुज कुमार बालियान,आरक्षी अंकुश कुमार,मोहित मलिक,शिवम मलिक और पीआरवी टीम शामिल रही।