फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिगरेट पीने के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव गढ़ी जहान में सोमवार रात घर के सामने सिगरेट पीने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गढ़ी जहान निवासी भूरी सिंह पुत्र होतम सिंह के घर के सामने आमोद कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह सोमवार रात सिगरेट पी रहा था। भूरी सिंह ने घर के सामने सिगरेट पीने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर आमोद कुमार ने कहा कि वह ऐसे ही सिगरेट पीएगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें