आगरा के पिनाहट क्षेत्र में राजकीय नलकूप से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया। शनिवार को राहुल परिहार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने नलकूप संख्या 251 सिकतरा नाह से ट्रांसफार्मर नीचे उतारकर सामान चुरा लिया। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।