फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोहता चौराहे से देवरी रोड पर लगा भीषण जाम, वाहनों की लगी कतार

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित रोहता चौराहे से देवरी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार शाम नहर किनारे जाम की स्थिति बन गई। देवरी गांव में नहर के ऊपर पुलिया निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके चलते आगरा से देवरी की ओर जाने वाले मार्ग के साथ ही ग्वालियर हाईवे से इनर रिंग रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की कतार लग गई। दोपहर से शाम तक वाहन धीमी रफ्तार से गुजरते रहे। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर अमित चौधरी ने बताया कि शाम के समय आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिया और सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी। राहगीर सुशील चाहर ने बताया कि वह रोहता से देवरी नगला गांव जा रहे थे। रास्ते में जाम के कारण उन्हें काफी देर तक फंस गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें