फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाले-झाड़ियों में मिला नकली-एक्सपायर दवाओं का जखीरा

आगरा। धनौली में औषधि विभाग के छापे में पांच करोड़ की नकली दवाएं मिलने के बाद सोमवार को यमुनापार के टेढ़ी बगिया में नाले और झाड़ियों में भारी मात्रा में दवाएं मिली हैं। इनके नकली होने की आशंका है। अधिकांश दवाएं एक्सपायर हो चुकी हैं। आरंभिक जांच में दवाओं का धनौली के अवैध गोदाम में जब्त दवाओं से मिलान हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टेढ़ी बगिया में ईंट की मंडी के पास कांशीराम आवास योजना के करीब नाले और झाड़ियों में दवाओं का ढेर मिला। सड़कों पर भी दवाएं बिखरी हुई थीं। काफी मात्रा में दवाएं मिट्टी में दबी हुई भी मिली हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भारी मात्रा में दवाएं मिलने पर औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा भी टीम के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें