फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद’, एसपी सिंह बघेल बोले- ओलंपिक में अव्वल होना विकसित भारत की निशानी

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को ‘खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना और देखा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ओलंपिक में देश अव्वल आता है तो समझो देश विकसित हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूरी बनाने, खुद को फिट रखते हुए खेलों में प्रतिभाग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में सिर्फ आर्थिक तरक्की ही नहीं बल्कि शिक्षा और विकास भी जरूरी है। डॉ. हिमालय सिंह ने कहा कि खेलकूद में कॅरिअर बनाना अब आसान हो गया है। इससे मानसिक-शारीरिक सेहत भी ठीक रहती है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल, उप प्राचार्य डाॅ. टीपी सिंह, डॉ. नीतू चौहान, डॉ. गीतू सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, डॉ. वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें