फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहर किनारे पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल

मलपुरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप नहर किनारे मंगलवार शाम एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे 500 लीटर की सफेद प्लास्टिक की पानी की टंकी पड़ी हुई है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी की जांच की। इस दौरान टंकी के अंदर नवजात का कंकाल दिखाई दिया। पुलिस ने मौके से कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना रहा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि नवजात के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया कंकाल करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें