फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अचानक एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद में सोमवार रात खाना खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और बुखार की शिकायत होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार दरियाव सिंह का परिवार सोमवार शाम करीब आठ बजे खाना खाने के बाद सो गया था। देर रात 2 बजे परिवार के सदस्यों की एक-एक कर तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित संजय सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने शाम को खाना खाया था, उन्होंने दाल रोटी और मिर्ची खाई थी। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पाकर ककुआ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत की गई। बीमार होने वालों में दरियाव सिंह, मुन्नी देवी, प्रीति देवी, विमलेश, रजनी कुमारी, जतिन और सौरभ शामिल हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें