फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जैतपुर पहुंचे अखिलेश की ताजपोशी एवं मुलायम को श्रद्धांजलि के लिए निकले बदांयू के सपाई, की गई हौसला अफजाई।

बाह। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के संकल्प एवं मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 30 सितंबर को बदांयू से साइकिल पर सवार होकर ललितेश कुमार, लव यादव, सर्वेश कुमार, मोहित श्रीवास्तव, अभिषेक, अमित यादव, अनुज, अर्जुन, शशांक निकले थे। कासगंज, सिकंदरा राऊ, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहाबाद, बाह होते हुए बृहस्पतिवार को जैतपुर पहुंचे। सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने उनका हौसला बढ़ाया। विश्राम के बाद सैफई के लिए रवाना हुए साइकिल यात्रियों के साथ आदिलवेग मिर्जा, मोनू अहीर, आलोक यादव, विवेक दुबे, रोहित कुशवाह, रितिक, राजेश कुमार, उमेश कुमार बाह की सीमा में उनके साथ चले। उनके संकल्प की सिद्धि की कामना की। जैतपुर में हुए स्वागत सम्मान से खुश साइकिल यात्रियों ने बताया कि रास्ते भर सपा के पक्ष में जनता एकजुट दिखाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें