फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवकाश के दिन भी सीएचसी में उमड़े मरीज, 84 की ओपीडी

खेरागढ़, गुरु नानक जयंती के अवकाश के बावजूद मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मरीजों की भीड़ लगी रही। बदलते मौसम के चलते बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डा आरके सिंह ने बताया कि ओपीडी में कुल 84 मरीज पहुंचे। सभी की जांच कर दवाएं दी गईं।उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव करने की सलाह दी। खासकर दुपहिया वाहन चालकों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।बताया स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में भी जुटी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें