फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेरागढ़ तहसील में मतभेद के बाद नई बार एसोसिएशन का गठन, रमेश सिकरवार बने अध्यक्ष

आगरा के खेरागढ़ तहसील सभागार में शुक्रवार को नई बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष रमेश सिकरवार, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पाठक, सचिव बैताल को सिंह और कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह,सहकोशाध्यक्ष लाखन सिंह बघेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सभी पदाधिकारियों का साफा बांधकर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। अशोक शर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सुघर सिंह तोमर, हरिशंकर पचौरी, रघुराज तोमर आदि शामिल रहे।बताते चलें कि तहसील बार एसोसिएशन में पिछले कई महीनों से अधिवक्ताओं के बीच आपसी मतभेद चल रहे थे। इसके बाद एक गुट ने नई बार एसोसिएशन का गठन कर लिया। वहीं, दूसरी बार एसोसिएशन की ओर से भी अध्यक्ष हरिओम सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें