फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में तीन बड़े बाजारों में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों मोतीगंज, छत्ता बाजार और दरेसी नंबर दो में शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के निर्देशन में पहुंची निगम की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करते हुए अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला। बाजारों में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने सामान जब्त कर लिया। कई स्थानों पर व्यापारियों और प्रवर्तन दल के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई लेकिन कार्रवाई जारी रही। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क और फुटपाथ पर किसी को भी कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें