फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: आगरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक सीट से कर्मचारी नेता इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने शनिवार को कमिश्नरी कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पूर्व रमाना ग्रांड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पंकज चौधरी ने कहा कि जब तक हम मिलकर नहीं लड़ेंगे, तब तक सफलता हासिल नहीं होगी। भाजपा अपने कैडर और संगठन के आधार पर ही पहचानी जाती है। देश के 22 प्रदेशों में एनडीए की सरकार इसी संगठनात्मक ताकत और कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस व्यक्तिगत संपर्क वाले चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता जी-तोड़ मेहनत करे। इस दौरान क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन चंंद लोधी, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, जयवीर सिंह, पार्टी महामंत्री राम प्रताप राणा, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे को प्रदेश अध्यक्ष ने मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताया। कहा कि भाजपा ही प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। वहीं, राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची पर उन्होंने एक दो दिन में नाम जारी होने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें