आगरा के कस्बा सैंया स्थित गली में बाइक से बार-बार चक्कर काटने का विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर हवाई फायरिंग कर दी। शुक्रवार की शाम 5 बजे कस्बा की बीच वाली बस्ती में दो युवक बाइक से बार-बार चक्कर लगा रहे थे। गली में परचून का खोखा लगाने वाले युवक ने चक्कर काटने का विरोध किया तथा गली में आने का कारण पूछा। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक दो बाइकों पर अन्य युवकों के साथ गली में आए। पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने फायरिंग भी की। बस्ती के अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।