फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विवाहिता को बिना मर्जी दवा देकर कराया गर्भपात

दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, जबरन गर्भपात कराने और साजिश के तहत तलाक कराने का आरोप लगाया गया है। छत्ता थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छत्ता थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी 29 जून 2020 को शमसाबाद में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति, ससुर, सास और ननद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाता था। वर्ष 2024 में गर्भवती होने पर पति, सास और ननदों ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। 10 जून 2025 को एसी की मांग करते हुए पिटाई की गई। ननद की शादी के लिए पिता से ब्याज पर दो लाख रुपये भी उधार लिए जो वापस नहीं किए। 7 मई को ससुराल पहुंचने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें