फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 80 हजार छात्रों के लिए बड़ी राहत, अंकतालिकाएं वितरित; अब डिजीलॉकर से मिलेगी डिग्री

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अंकतालिकाओं का वितरण हो गया है। डिग्रियां भी डिजीलॉकर पर अपलोड हो चुकी हैं। इससे छात्रों को विश्वविद्यालय में इनके लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2025-26 सत्र के करीब 80 हजार छात्रों की अंकतालिकाओं का वितरण हो गया है। डिग्री पहले ही डिजीलॉकर पर अपलोड की जा चुकी हैं। इससे छात्रों को सुविधा हो गई है। डिजीलॉकर से प्राप्त डिग्री प्रवेश, नौकरी के लिए साक्षात्कार समेत अन्य किसी कार्य के लिए मान्य है। इसमें छात्र अपनी आइडी से लॉगिन कर डिग्री देखने के साथ प्रिंट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें