खेरागढ़/इरादतनगर। इरादतनगर क्षेत्र के गांव खेड़िया में चल रहे जुए की शिकायत करने पर दबंगों ने हरेंद्र उर्फ भुल्ला के साथ मारपीट कर उसे अचेत कर दिया। पीड़ित ने 30 अगस्त की घटना की शिकायत थाना पुलिस से करने के बाद शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गांव में अवैध जुआ बंद कराने की मांग की है।