फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला, कर्मचारियों ने किया हंगामा

आगरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला बंद देख हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही धरना देने बैठ गए। इससे जाम लगने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया। इसके बाद कर्मचारी अंदर गए और धरना दिया। समान कार्य-समान वेतन और स्थायी करने समेत छह सूत्री मांगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेडी लॉयल, जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,351 संविदाकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें चिकित्सक, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी हैं। सभी सुबह करीब 10 बजे धरना देने पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था। गार्ड से गेट खुलवाने के लिए कहा तो आदेश का हवाला देकर मना कर दिया। बहस के बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इससे रास्ता बंद हो गया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा ने कहा कि सीएमओ और डीएम को तीन दिन तक कार्यालय पर धरना देने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी शनिवार को गेट पर ताला लगा दिया गया। सोमवार को लखनऊ रवाना होंगे और धरना होगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि महीने का द्वितीय शनिवार होने के कारण कार्यालय में अवकाश था। इसके चलते गेट बंद था। प्रदर्शन में महामंत्री दामोदर सिंह प्रजापति, अमित सिंह, डॉ. कपिल यादव, इंद्रपाल सिंह, रामकृष्ण त्यागी, रविकांत तिवारी, रूबी बघेल, रीना तोमर, ललित सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें