उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से दस दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव-2026 का शनिवार को बल्केश्वर पार्क में शुभारंभ हो गया। यह सात दिसंबर तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर के शिल्पकारों के उत्पादों के साथ-साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि खादी आजादी के संघर्ष से जुड़ी है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत आगरा का पेठा-लेदर, मथुरा की पोशाक, हाथरस की हींग और अलीगढ़ के ताले जैसे उत्पाद वैश्विक पहचान बना रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से किफायती दामों पर उपलब्ध खादी व हस्तशिल्प उत्पाद खरीदकर आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद मुरारीलाल अग्रवाल, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार, नीतू यादव व अनीता गुप्ता सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।