जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को गांव लड़ामदा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज की टीम के बीच हुआ। आयोजक एवं ब्लॉक प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। इस दौरान अविनाश राणा, ज्ञानेंद्र फौजदार, सतीश शिवाजी, संजय सिसोदिया, लाखन सिंह, नेत्रपाल सिंह, होतम सिंह, देवी सिंह मुखिया, अशोक हवलदार, शेर सिंह, मनोज माहौर, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।