फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दंपती के झगड़े में कूदा पड़ोसी, मारपीट में पति की दर्दनाक माैत

आगरा के थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में पड़ोसी कूद गया। मारपीट कर युवक को धक्का दे दिया। सीढ़ियों से गिरने पर सिर पर गंभीर चोट आई। आरोपी धमकी देकर भाग गया। पत्नी भी अंदर चली गई। पति की सड़क पर ही तड़प - तड़प कर जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मूल रूप से आवास विकास कालोनी के सेक्टर आठ निवासी हरिओम (32 वर्ष) ट्रैवल्स का काम करते थे। शादी के बाद से गढ़ी भदौरिया क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। बुधवार सुबह उनका पत्नी किरन से झगड़ा हुआ था। भाई राहुल ने बताया कि पति- पत्नी के बीच विवाद के दौरान पड़ोस में रहने वाला रामवीर बीच बचाव कराने आया। बहस के बाद रामवीर और हरिओम में मारपीट हो गई। रामवीर ने हरिओम को धक्का दिया तो वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। उसके सिर में चोट आई। रामवीर उसे तड़पता छोड़ धमकी देता हुआ भाग गया। पत्नी किरन भी गुस्से में अंदर चली गई। करीब एक घंटे तक हरिओम वहीं सड़क पर पड़े रहे। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस आई और उन्हें एसएन मेडिकल भेजा। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जगदीशपुरा अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें