आगरा के फतेहपुर सीकरी में गांव खेड़ा जाट में खुली दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सोनू चौधरी द्वारा कराया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। दौड़ की शुरुआत मंडी के शिव नगर से हुई और समापन खेड़ा जाट में किया गया। रोमांचक मुकाबले में गौरव पटलौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजय आगरा द्वितीय और मनीष आगरा तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रथम स्थान पर रहे गौरव को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे अजय को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहे मनीष को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर बिल्ड फॉर सक्सेस के सरपंच विश्वेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव-गांव खेल प्रतियोगिता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर दामोदर ओझा, गौरव जिंदल, कौशल जाट, मोनू चौधरी, अजय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि अभियान के तहत आगे भी विभिन्न गांवों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा।