आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में विवादित फ्लैट पर कब्जा करने और उसे बेचने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। सिकंदरा निवासी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। बताया कि उनके ससुर राधेश्याम गुप्ता के नाम पर गैलेक्सी गणपति, के-3 स्थित फ्लैट की रजिस्ट्री 16 सितंबर को हुई थी। आरोप है कि 28 सितंबर को रामरघु आनंदा निवासी रेनू यादव ने फ्लैट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला विवादित संपत्ति को बेचने की कोशिश कर रही है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।