फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन विवाद में अमीन के सामने पिता-पुत्री को पीटा

जमीन के बंटवारे के विवाद में न्यायालय के आदेश पर मौके का निरीक्षण करने पहुंचे अमीन के सामने ही विरोधियों ने किसान और उसकी बेटी की पिटाई कर दी। गांव उदयपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि जमीन बंटवारे न्यायालय में वाद दायर किया था। शनिवार शाम करीब चार बजे अमीन मौके पर पहुंचे और उनसे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए और चंद्रपाल व उनकी बेटी कंचन से गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर बेटी की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पर उन्हें भी पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई घटना हुई है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें