फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, आलू-सरसों की फसल को फायदा; बाजरा काे नुकसान

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे आगामी आलू और सरसों की फसल की तैयारी में मदद मिलेगी। कई किसानों ने बारिश को फसलों के लिए अमृत वर्षा बताया है। हालांकि जिन किसानों ने बाजरा की फसल काटकर खेतों में रखी हुई है, उन्हें बारिश से नुकसान की चिंता सताने लगी है। बारिश के कारण कटी हुई बाजरा की फसल के भीगने से उसके खराब होने की आशंका है। किसान ठाकुर और मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश अधिकांश किसानों के लिए लाभकारी है। इससे खेतों में नमी आएगी और आलू व सरसों की बुवाई की तैयारी में सहूलियत होगी। वहीं, किसान धर्मेंद्र सिंह उर्फ धन्ना ने बताया कि उन्होंने बाजरा के खेत में सिंचाई की थी,बारिश होने से कटी हुई फसल को नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें