फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अतिक्रमण लगा रहा दाग, रामबाग में दिनभर जाम

आगरा के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार रामबाग अतिक्रमण और ऑटो चालकों के कब्जे के कारण पूरा दिन जाम से कराह रहा है। पूर्व में मॉडल चौराहों की लिस्ट में शामिल इस चौराहे पर जाम के कारण शोर और धुएं से यातायात व्यवस्था संभालने वाले भी बीमार हो जाते हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद चौराहे 50 मीटर की दूरी पर ठेल और वाहन पार्किंग न होने के आदेश इस चौराहे पर रोजाना दम तोड़ते हैं। अमर उजाला की टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे रामबाग चौराहे की पड़ताल की। वाटरवर्क्स चौराहे से रामबाग की ओर दोनों ओर ऑटो चालकों ने पूरी सड़क घेर रखी थी। कुछ कदम आगे बढ़ते ही हाईवे के किनारे डग्गेमार वाहन लाइन से खड़े दिखे। सड़क पर ठेल वालों ने कब्जा जमा रखा था। चौराहे पर यातायात पुलिस की टीम संचालन कर रही थी लेकिन अतिक्रमण और ऑटो चालकों के सवारियां बिठाने के चलते हालात बदतर दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें