फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डंपर की टक्कर, एक की मौत, साथी घायल

आगरा के सैंया में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर शनिवार सुबह 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी ओमवीर सिंह (52) और रामराज सिंह धाकरे (50) खारी नदी में डाब विसर्जित करने गए थे। डाब विसर्जित करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव तेहरा लौट रहे थे। कुनाल स्कूल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमवीर सिंह डंपर से कुचल गए और उनकी मौत हो गई। रामराज सिंह धाकरे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पुलिस ने डंपर और उसके चालक को अभिरक्षा में ले लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई करेगी। घायल रामराज सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें