आगरा। सुल्तानगंज क्रॉसिंग और आसपास के लोगों को आने वाले समय में जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। यहां सुल्तानगंज क्रॉसिंग मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। स्टेशन के अग्रिम हिस्से में यू-गर्डर लगाने के लिए लॉन्चर तकनीक अपनाई जा रही है। इससे सड़क पर निर्माण के लिए कम जगह घिरेगी और यातायात संचालन में भी सहूलियत होगी।