फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वोटर सूची पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया, दावों और आपत्तियों तथा चुनाव प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। प्रदेश महासचिव एडवोकेट अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी मतदाता सूची जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने मतदाताओं के नाम और मतदान से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों और कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों पर 14 बार आपत्तियां दर्ज कराईं। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की आपत्तियों की निष्पक्ष जांच, मतदान केंद्रों पर उचित व्यवस्था और राजनीतिक दलों को समान अवसर देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में हर्ष चौरसिया, दीपक पाठक, नीरज सनवाल, राजू फारूकी, भूपेंद्र उपाध्याय, सतेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें