आगरा के कस्बा अछनेरा में दो परिवारों के बीच झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता सुनीता देवी निवासी बजहेरा स्टेशन कस्बा अछनेरा ने शुक्रवार को देर रात थाना अछनेरा में झगड़े की शिकायत दी थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए अछनेरा पुलिस ने पुष्पेंद्र, रामबाबू, करसाहना, भावना और यमुना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया झगड़े की शिकायत मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।