जिस बालत्तर नस्ल के ऊंट ने ढोला और मारू के प्रेम को परवान चढ़ाया था, वह सोमवार तक बटेश्वर मेला की शान बना रहा। राजस्थान के रेगिस्तान में11वीं सदी की लोक कथा में ढोला-मारू की प्रेम कहानी से जुड़े बालत्तर नस्ल के ऊंट पर बटेश्वर मेला में पारखी लट्टू रहे। उजड़ते ऊंट मेला में सोमवार तक बालत्तर नस्ल का ऊंट श्याम आकर्षण का केन्द्र बना रहा। दौसा राजस्थान के ललसोर के राहुल ने राजस्थान की लोक कथा ढोला मारू कहानी सुना कर अपने ऊंट श्याम की खूबी बताई तो पारखियों की नजर हटी नहीं। उसने बताया कि दिखने में आकर्षक बालत्तर नस्ल का ऊंट श्याम रेगिस्तान में घोडे़ से भी तेज दौड़ने में माहिर है।