आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित संजय प्लेस में एक कारोबारी की दुकान में घुसकर पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित साहिल चावला ने पुलिस को बताया कि उनकी स्काई टावर में चावला कंप्यूटर के नाम से दुकान है। उनकी दुकान के नजदीक सोनू लेमिनेशन नाम से दुकान है। आरोप है कि 7 अक्तूबर को सोनू बंसल, हर्ष बंसल और कुछ अज्ञात युवक गाली-गलौज कर दुकान में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने साहिल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।