फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना में डूबे किशोर का सात किमी दूर मिला शव

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में सोमवार दोपहर यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबे किशोर ओमकार (17) का शव मंगलवार दोपहर घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर ईधाैन पुल के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव पारौली सिकरवार निवासी सपतराम का पुत्र ओमकार( 17) सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही सरवन पुत्र राकेश (18) और बंटू पुत्र बालकिशन (20) के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आए, जबकि ओमकार गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक नदी में किशोर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब पीएसी के गोताखोरों ने ईधाैन पुल के पास नदी से ओमकार का शव बरामद कर लिया। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया यमुना नदी में डूबे किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें