फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आयुष्मान का जान लें ये नियम, डिस्चार्ज के बाद बिगड़ी तबीयत तो नहीं मिलेगा तुरंत इलाज, खुद से करना पड़ेगा खर्च

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 04:46 PM IST

आयुष्मान भारत योजना...बीमारी में जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा। इसका एक नियम परेशानी की वजह बन रहा है। अस्पताल से छुट्टी होने पर तकलीफ बढ़ने पर मरीज दोबारा भर्ती नहीं हो सकता है। इसके लिए उसे 15 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। नए सिरे से प्रक्रिया करनी पड़ेगी। आईएमए ने इसमें बदलाव करने की भी मांग उठाई है। आयुष्मान योजना में जिले में 102 अस्पताल पंजीकृत हैं। इसमें से 80 निजी और 22 सरकारी हैं। इसमें अभी तक 1.69 लाख मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। कई ऐसे मरीज हैं, जिनको आयुष्मान योजना में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोबारा भर्ती होने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच मरीज भर्ती भी होता है तो खर्च खुद ही वहन करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज के अस्पताल से जाने के बाद परेशानी होने पर फॉलोअप कराते हैं। छुट्टी के 15 दिन बाद नए सिरे से फाइल बनाकर भर्ती करा सकते हैं। इस दौरान परेशानी बढ़ने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती होकर इलाज पा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें