धोबई और जरार के बीच स्टेट हाइवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार की रात भजन संध्या की महफिल जमी। छमम छमम बाजे देखो राधे की पैजनिया, नाचे रे कन्हैया मेरो छोड़ के मुरलिया भजन पर श्रोता झूमने को मजबूर हो गये। मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे, मोहे तो भरोसो है तिहारी री किशोरी राधे, मीठे रस से भरयो री राधा रानी लागे आदि भजनों पर श्रोता राधा-कृष्ण की भक्ति में डूब गये। अपनी गायकी की छाप छोड़ने वाले गायकों एवं संगीतकारों को सम्मानित किया गया। भोर तक जमी भजन संध्या में नंदेश्वर महाराज, शिवशंकर, विनोद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अरुण पाराशर, वीरेन्द्र सिंह ने अनूठे आयोजन को जमकर सराहा। बुढ़वा मंगल के उपलक्ष में हनुमान मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई थी। दिन में सुंदर कांड का पाठ हुआ था। रात में भजन संध्या में आस पास के गांवों के लोग शामिल हुए।