फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्लॉट के रास्ते के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

आगरा के फतेहपुर सीकरी के मुहम्मदपुर गांव में प्लॉट के लिए बने आम रास्ते को बंद करने के प्रयास का विरोध करने पर विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामकृष्ण कॉलोनी निवासी रमेश चंद ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया कि 16 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने पुत्र राकेश के साथ गांव पहुंचे थे। इस दौरान श्याम सुंदर और उसके परिवार के कुछ सदस्य प्लॉट तक जाने वाले करीब 7 फुट 10.5 इंच चौड़े आम रास्ते को बंद करने का प्रयास कर रहे थे। रास्ता बंद करने का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद शिवशंकर ने फरसे, गजेंद्र ने सरिए तथा अन्य लोगों ने डंडे और पत्थरों से राकेश पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पर उसके और उसकी पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है विवेचना कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें