फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्वालियर हाईवे की सर्विस रोड बनी मुसीबत: गहरे गड्ढों में भरा पानी, किसान और छात्र परेशान

Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 03:27 PM IST

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के पास बटेश्वर रेलवे ओवरब्रिज के किनारे बने सर्विस रोड की बदहाल स्थिति से किसान और राहगीर काफी परेशान हैं। सड़क पर लंबे समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल बना हुआ है। स्थानीय किसानों का कहना है कि बीते कई वर्षों से सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है,लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गहरे गड्ढों और बारिश के दिनों में जलभराव के कारण खेतों तक पहुंचने वाला रास्ता पूरी तरह खराब हो चुका है,बदहाल सर्विस रोड उनकी परेशानी को और बढ़ा रही है। किसानों के अनुसार पशुओं के लिए चारा लेकर खेतों और घरों तक आने-जाने में भारी दिक्कत होती है।वहीं श्यामलाल की बगिया गांव के छात्र भी प्रतिदिन इन्हीं गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें