फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा', आकाश आनंद बोले- भाजपा सरकार में 10 साल में दो डिप्टी सीएम, दलित एक भी नहीं

आगरा में एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है, डबल डिप्टी सीएम हैं, लेकिन इनमें दलित कोई भी नहीं। बीजेपी को पिछले 10 साल में कोई भी दलित नेता उत्तर प्रदेश के लिए नहीं मिला। उन्होंने सपा-कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। इस गिरगिट को पहचान लीजिए, यह वही लोग हैं, जिन्होंने संसद में एससी-एसटी एक्ट के में प्रमोशन का विरोध किया था। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी शिक्षा, रोजगार के नाम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें