आगरा के बाह के पार्वतीपुरा गांव में बुधवार अपरान्ह 3.30 बजे पटाखों की चिंगारी से लगी आग से किसान हीरालाल के करब के 150 बंडल जलकर खाक हो गए। बाह से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समय पर आग न बुझती तो दूसरे किसानों के करब के बंडल भी चपेट में आ जाते।