फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कॉलेज छिपा रहे प्रवेश का डाटा! समर्थ पोर्टल पर नहीं बता रहे कितनी सीटें भरीं, 585 को नोटिस

Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 12:28 PM IST

आगरा। कॉलेज संचालक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का डाटा को छिपा रहे हैं। इन्होंने समर्थ पोर्टल पर भरी जा चुकी सीटों का विवरण अपलोड नहीं किया है। इससे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पास कुल हो चुके प्रवेश का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में संबद्ध सभी 585 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 585 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 2.06 लाख सीटें हैं। इनमें से प्रवेश के लिए 1.65 लाख सीटों पर पंजीकरण हो गया है। सभी कॉलेजों को स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कितनी सीटों पर प्रवेश हो गया है और कितनी रिक्त हैं। इसकी जानकारी समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। इसमें कॉलेज संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। डीन अकादमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि सभी कॉलेज संचालकों को समर्थ पोर्टल पर संचालित पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या और उनमें प्रवेश की स्थिति की जानकारी अपलोड करनी है। इससे विश्वविद्यालय को प्रवेश की सही स्थिति पता चल सकेगी। इसी के आधार पर परीक्षाओं की तैयारियां की जाती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें