फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 25 इंजीनियरों ने की ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 03:27 PM IST

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर टूंडला रोड स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति के ईवीएम वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की दूसरे दिन की प्रथम स्तरीय जांच पूरी हो गई। अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधार चौहान ने बताया कि जांच के दौरान एफएलसी नोडल अधिकारी सैंडिश गुप्ता की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया गया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही वेयरहाउस खोला व बंद किया गया। समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और इसका विवरण ईएमएस पोर्टल पर दर्ज किया गया। दूसरे दिन बीईएल और ईसीआईएल के 25 अधिकृत इंजीनियरों की टीम ने 306 बैलेट यूनिट (बीयू), 273 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 253 वीवीपीएटी (वीवीपैट) मशीनों की जांच की। मशीनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी, लाइव वेबकास्टिंग और अग्निशमन के इंतजाम किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें