फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिविर में 18 हड्डी रोगियों की हुई जांच, दो के घुटने मिले खराब

आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में हड्डी के 18 मरीजों की जांच की गई। इसमें दो के घुटने खराब मिले। दो दिव्यांगों को जयपुर फुट और कैलीपर्स दिए गए। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को वजन कम करने, व्यायाम करने और सुबह धूप लेने को कहा। डॉ. अनिल कुशवाहा ने फिजियोथेरेपी की। तीन मरीजों को डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. बीके अग्रवाल और डॉ. अरुण जैन को रेफर कर निशुल्क दिखाया गया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि दोनों मरीजों का लागत मूल्य पर घुटनों का ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में अंशू जैन, रामनरेश यादव, पूर्वा जैन, कविता जैन, ममता जैन, आशीष जैन ने सेवाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें