फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 13 मोबाइल वेटरनिटी यूनिट से लगेंगे लंपी संक्रमण बचाव के टीके, हर पंचायत में दो शिविर

आगरा। लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने 13 मोबाइल वेटरनिटी यूनिट (एमवीयू) लगाई हैं। उन्हें हर पंचायत में पहुंचकर शिविर लगाना है। उसमें लंपी की वैक्सीन, खुरपका-मुंहपका और बीमार पशु का उपचार करना है। अभी तक जिले में 1.22 लाख वैक्सीन लग चुकी हैं। नोडल अधिकारी डॉ. विपिन यादव ने बताया कि लंपी संक्रमण रोकने के जिले में 1.60 लाख वैक्सीन आई हैं। इन्हें लगाने के लिए गांव-गांव मोबाइल वेटरनिटी यूनिट जा रही हैं। वह रोस्टर के अनुसार हर गांव में पहुंच रही हैं। वहां शिविर लगाकर गोवंश का टीकाकरण करना हैं। जिले में 1.50 लाख गोवंश हैं। इसमें से 1.22 लाख गोवंश के टीकाकरण हो चुका है। संवाद 33 संक्रमित गोवंश, तीन दिन से नहीं आया नया केस डॉ. विपिन यादव ने बताया जिले में 188 गोवंश लंपी की चपेट में आए थे। उनमें से उपचार के बाद 155 गोवंश को सही हो चुके हैं। अभी भी 33 गोवंश संक्रमित हैं। उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि तीन दिन से कोई नया केस नहीं आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें