पहले दिनभर दिवाली पर भागदौड़ और देर रात तक घरों में छाई खुशियां। इसके बाद एक पल भी आराम किए बिना दो गांव के छह दोस्तों की टोली ने हरिद्वार में गंगा स्नान का कार्यक्रम बनाया। हादसे के पीछे बड़ी वजह नींद की झपकी और कार की तेज गति रही। साहिल लगातार गाड़ी चलाता रहा लेकिन तड़के करीब पांच बजे मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके में एक फ्लाईओवर के मोड़ पर झपकी लग गई और फिर दोस्तों की आंखें नहीं खुल सकीं।