हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइन के मुताबिक, पिछले महीने की तुलना में एटीएफ की कीमत में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और इसकी लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है। बढ़ती ईंधन लागत की भरपाई के लिए इंडिगो ने दूरी के आधार पर घरेलू उड़ानों का फ्यूल चार्ज बढ़ाकर 375 रुपये से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर कर दिया है।