फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुई राजधानी, रिज-मालरोड और लोअर बाजार में उमड़ी भीड़

वीकेंड पर राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल और बाजार गुलजार रहे। रिज मैदान, मालरोड और लोअर बाजार में दिनभर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रही। भीड़ का आलम यह रहा कि कई जगहों पर लोगों को पैदल चलने तक की जगह नहीं मिली। वहीं, सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। रिज मैदान और मालरोड पर पर्यटकों ने सुहावने मौसम के बीच घूमने-फिरने और फोटोग्राफी का आनंद लिया। बड़ी संख्या में पर्यटकों की मौजूदगी से इन पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी रही। लोअर बाजार में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। प्रमुख सड़कों और बाजारों के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। इसके चलते स्थानीय लोगों, पर्यटकों और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबार और बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। दुकानों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, पर्यटकों की भारी भीड़ के साथ यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें