फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों को बसाने पर हंगामा, दुकानदारों ने जताया विरोध

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों को बसाने के लिए जगह चिन्हित करने का मामला विवाद का कारण बन गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से यहां तहबाजारियों के लिए स्थान तय करने की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया। इसको लेकर नगर निगम और दुकानदारों के बीच हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की ओर से लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। इसी प्रक्रिया के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने आपत्ति जताई। दुकानदारों का कहना है कि तहबाजारियों को इस स्थान पर बसाने के बजाय उनके लिए किसी दूसरी जगह का प्रबंध किया जाना चाहिए। वहीं, नगर निगम प्रशासन का पक्ष है कि तहबाजारियों को भी व्यवस्थित तरीके से बैठाने के लिए स्थान उपलब्ध करवाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से बाजार में जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस मामले को लेकर दुकानदारों और निगम प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन पाई है। अब देखना होगा कि नगर निगम तहबाजारियों को बसाने और स्थानीय दुकानदारों की आपत्तियों के बीच किस तरह समाधान निकालता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें